सेवानिवृत्त विद्युत श्रमिक संघ की मासिक बैठक का किया आयोजन

Sep 8, 2025 - 11:49
 0
सेवानिवृत्त विद्युत श्रमिक संघ की मासिक बैठक का किया आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
 समीपवर्ती ग्राम नांगल पावर हाउस के श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में सेवानिवृत्त विद्युत श्रमिक संघ की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक के मुख्य अतिथि ईश्वरलाल शर्मा हुकमपुरा महासचिव जिला सेवानिवृत्त विद्युत श्रमिक संघ एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी एडवोकेट मोतीलाल सैनी थे। बैठक की अध्यक्षता संगठन के उपखंडीय अध्यक्ष दुर्गपाल सिंह शेखावत ने की। श्री बालाजी मंदिर प्रांगण में आयोजित इस मासिक बैठक में सेवानिवृत्त विद्युत कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से विचार विमर्श कर, उनका शीघ्र समाधान करने का प्रस्ताव पारित किया गया। संगठन के जिला सचिव ईश्वरलाल शर्मा ने विस्तार से अपने संबोधन में कहा कि कर्मचारी चाहे सेवारत हो अथवा सेवानिवृत्त उनका ध्यान सदैव अपनी समस्याओं के इर्द गिर्द ही रहता है, जबकि समाज के सर्वांगीण विकास में सहयोग करना भी सेवानिवृत कर्मचारियों का दायित्व बनता है। कर्मचारी चाहे सेवारत रहे अथवा सेवानिवृत्त, उनमें समाज सेवा का भाव सदैव रहना चाहिए। एडवोकेट मोतीलाल सैनी, बद्री प्रसाद तंवर  ने भी अपने अनुभव बताते हुए सभी से समाज सेवा करने की अपील की। इस बैठक में क्षेत्रीय भजन गायक राधेश्याम सैनी एंड भजन पार्टी के द्वारा पावन भजनों की प्रस्तुति भी की गई। इस बैठक में मंगतू राम वर्मा, गोपाल लाल शर्मा चला, गोविंद राम गुप्ता, हवलदार इंद्राज सिंह, राधेश्याम सैनी, मांगूराम सैनी, द्वारका प्रसाद, नत्थूसिंह मुकुंदगढ़ वाला, बृजलाल राणा, जगदीश प्रसाद सैनी फकोडिया, कालूराम सैनी, रामेश्वर लाल सैनी छापोली, रामस्वरूप मीणा, राजेंद्र प्रसाद शर्मा, गोविंद राम गुप्ता, नाहरसिंह ओलखा, रामस्वरूप मीणा, सवाईसिंह, भूराराम ओलखा सहित कई सेवानिवृत कर्मचारी उपस्थित थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................