राजर्षि अभय समाज रामलीला में पूर्व अभ्यास जोरों पर
अलवर (हीरालाल भूरानी)
अभय समाज के विशाल रंगमंच पर होने वाली श्री रामलीला एवं महान सामाजिक ऐतिहासिक एवं धार्मिक नाटक महाराज भर्तृहरि का पूर्व अभ्यास मंच पर नित्य दिन बड़े जोड़ों शोरो से किया जा रहा है ।
संस्था के अध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा के दिशा निर्देश में तथा संस्था के महा मंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा के मार्गदर्शन में एवं महानिदेशक मनोज गोयल के निर्देशन में सभी कलाकार अपने-अपने पात्र के अनुरूप कड़ी मेहनत कर रहे हैं
महानिदेशक मनोज कुमार गोयल एवं उपनिदेशक परशुराम कौशिक द्वारा कलाकारों को उचित मार्गदर्शन देकर पूर्व अभ्यास कराया जा रहा है सभी कलाकार अपने-अपने भूमिका में पारंगत होकर दर्शकों के समक्ष जाने को उत्सुक हैं ।