स्वीकृत सड़क का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

Sep 8, 2025 - 12:01
 0
स्वीकृत सड़क का निर्माण नहीं होने पर ग्रामीणों ने दिया ज्ञापन

वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

उपखंड वैर के गांव गुठाकर के ग्रामीणों ने समराया से गुठाकर को जाने वाली स्वीकृत सड़क का निर्माण कार्य कराने के लिए तहसीलदार एवं अधिशाषी अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग खंड वैर को दिया ज्ञापन। ज्ञापन में बताया गया है कि तत्कालीन कांग्रेस शासन काल में करीब दो वर्ष पहले स्वीकृत हुई सड़क का निर्माण कार्य आज तक पूर्ण नहीं हुआ है। सड़क मार्ग में गहरे गड्ढे होने से पानी भर जाने के कारण आमजन का निकलना मुश्किल हो गया है। समराया से गुठाकर जाने के लिए एक मात्र रास्ता होने के कारण स्कूली छात्र छात्राओं को आने जाने में बडी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूलों छात्र छात्राऐं पढ़ने के लिए स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बुजुर्ग एवं महिलाएं को भी आने जाने में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दुपहिया वाहन वाले हर रोज गिरकर चोटिल हो रहे हैं ‌‌। सम्बंधित संवेदक ने सड़क निर्माण कार्य में कुछ कार्य करने के पश्चात आज तक सड़क निर्माण कार्य पूर्ण नहीं किया  है। ग्रामीणों ने बताया कि बार बार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को दूरभाष एवं मौखिक रूप से अवगत कराने के उपरांत भी अधिकारी नहीं सुनते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगर तीन दिवस के उपरांत सड़क निर्माण कार्य नहीं हुआ तो अधिशाषी अभियंता कार्यालय पर धरना दिया जायेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................