जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न: जिला कलेक्टर ने कहा— स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हीटवेव और एचपीवी टीकाकरण पर विशेष ध्यान दें

May 27, 2026 - 19:19
 0
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक संपन्न: जिला कलेक्टर ने कहा— स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हीटवेव और एचपीवी टीकाकरण पर विशेष ध्यान दें

भरतपुर, (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को जिला कलेक्टेªट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय कार्यक्रमों की बिंदुवार समीक्षा कर आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में प्रत्येक व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं देने तथा चिकित्सा अधिकारियों को नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्रों की मॉनिटरिंग करने हेतु निर्देशित किया गया। 
जिला कलक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि एचपीवी वैक्सीन केन्द्र सरकार की महत्वपूर्ण योजना है जिसमें 14 से 15 आयु वर्ग की बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षित किया जा रहा है। आगामी दिनों में कार्य योजना बनाकर लक्षित बेटियों का एचपीवी का टीका लगाया जाना सुनिश्चित करें जिससे उनको भविष्य में सर्वाइकल जैसी भयंकर बीमारी से बचाव किया जा सके, लक्ष्य अनुसार प्रगति हासिल करने के निर्देश भी प्रदान किये।

उन्होंने विभाग की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना और लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत शत-प्रतिशत लाभार्थियों को समय पर लाभान्वित करने निर्देश दिये। उन्होंने योजनाओं के लंबित भुगतानों के निस्तारण के साथ ही जिन लाभार्थियों को पहली किश्त मिल चुकी है उनके दूसरी किश्त के दस्तावेजों की पूर्ति कर भुगतान करने की बात कही। उन्होंने चिकित्सा संस्थानों के डीडीसी नियमित रूप से खुलने तथा पर्चों की नियमित फीडिंग के साथ ही पेडिंग पर्चों की फीडिंग अविलम्ब करने तथा मां वाउचर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, यूडीआईडी के पुराने आवेदन जिसमे आवेदक नहीं आ रहे हैं उनको ख़त्म करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। 
बैठक में अतिरिक्त कलक्टर शहर राहुल सैनी ने शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने और गर्भवती महिलाओं के समय पर पंजीकरण एवं नियमित टीकाकरण पर विशेष जोर दिया। उन्होंने ग्रीष्म ऋतु के मद्देनजर हीटवेव से बचाव के लिए दवाओं का पर्याप्त भण्डारण एवं उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही। उन्हांेने सभी चिकित्सा केंद्रों में साफ- सफाई, पेयजल, छायादार स्थान एवं सभी वार्डों में पंखे व कूलर आदि व्यवस्था के निर्देश दिए।

उन्होंने जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत स्तर पर लगने वाले कैंपों का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को लाभान्वित करने, स्क्रीनिंग बढ़ाने और टीबी रोगियों को समय पर उपचार उपलब्ध कराने तथा 15 जून तक सभी मरीजों के एक्सरे पूर्ण करने के निर्देश दिए। 
बैठक में अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ.गौरव कपूर, आरसीएचओ, डीटीओ अभय मुदगल, अधिशाषी अभिंता एनएचएम, समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी ग्रामीण एवं शहरी, खण्ड कार्यक्रम अधिकारी समस्त खण्ड, समस्त  चिकित्सा अधिकारी प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं शहरी पीएचसी प्रभारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................