खेरलीमंडी के न्यायालय परिसर में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन:198 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल 1,61,32166 के अवॉर्ड पारित

Sep 13, 2025 - 12:15
 0
खेरलीमंडी के न्यायालय परिसर में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का हुआ आयोजन:198 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल 1,61,32166 के अवॉर्ड पारित

खेरली / दिनेश लेखी। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में न्यायालय परिसर खेरलीमंडी पर तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को पीठासीन अधिकारी राजीव जिंदल सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट खेरलीमंडी की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर लोक अदालत में सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा पक्षकारों के मध्य समझाइश कर लोक अदालत की भावना से प्रेरित होकर राजीनामा कराये गए। जिसमें बैंकों के प्री-लिटिगेशन व न्यायालय में लंबित मुकदमों सहित कुल 198 प्रकरणों का निस्तारण किया गया एवं धन वसूली के प्रकरणों में कुल 1,61,32166 के अवॉर्ड पारित किये गए। 
इस अवसर पर खेरलीमंडी के सभी बैंकों के शाखा प्रबन्धकों सहित अधिवक्ता जितेन्द्र गर्ग, सदस्य अधिवक्त्ता लोकेश शर्मा, अधिवक्ता सत्येन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा, लोकेश शर्मा, टिमसी कुमारी, अमित सैनी, दौलत राम मीणा, बालस्वरूप चौधरी मौजूद थे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................