कठूमर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायतों में 17 सितंबर से शुरू होंगे सेवा शिविर: 30 अक्टूबर तक चलेगा अभियान,सरकारी योजनाओं का लाभ गांव में ही मिलेगा
कठूमर / दिनेश लेखी। उपखण्ड क्षेत्र में ग्रामीण सेवा शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शिविर 17 सितम्बर से 30 अक्टूबर तक चलेंगे। ये शिविर रोजाना सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दो ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर लगेंगे।
उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल ने बताया कि इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य है कि ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उनके गांव में ही मिले। साथ ही उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके।
ग्राम पंचायत तसई व इन्द्राकॉलोनी में 17 सितम्बर को, टिकरी व सौख में 18 को, रेटा व खेडामेदा में 19 को, मसारी व सहाडी में 20 को, दारोदा व गारू में 25 को, सौखर व सौखरी में 26 को, डोरोली व बहरामपुरा में 27 को, खेरली रेल व कुट्टीन साबदास में 02 अक्टूबर को, समूची व दांतिया में 03 अक्टूबर को, रामपुरा पाटन व रोनीजाथान में 04 अक्टूबर को, खोंखर व खेड़ाकल्याणपुर में 09 को, जहाडू व भनोखर में 10 को, कालवाडी व सालवाडी में 11 को, नाटोज व मंगोलाकी में 16 को, बेरका व मैंथना में 17 को, ईसरोता व टिटपुरी में 18 को, नूरपुर व बडोदाकान में 25 को, मथुराहेडा व तिगरिया में 30 को, जाडला व बहतूकला में 31 को, अर्रुवा व बसेठ में 01.11.2025 को ग्राम पंचायत मुख्यालय पर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र पर ग्रामीण सेवा सेवा आयोजित किए जाएंगे।
उपखण्ड अधिकारी ने बताया कि शिविरों से संबंधित कोई भी अधिकारी, कर्मचारी बिना अनुमति अनुपस्थित नहीं रह सकेगा। यदि कोई अधिकारी-कर्मचारी बिना सूचना के अनुपस्थित रहता है तो इसे गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण सेवा शिविरों में पात्र परिवारों को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभदिया जाएगा तथा मौके पर ही ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। साथ ही प्रमाण पत्र जारी करने, विभागीय योजनाओं की जानकारी देने और लंबित कार्यों का निस्तारण करने जैसे कार्य प्राथमिकता से होंगे।


