जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक: रीको, चिकित्सा, शिक्षा, प्रदूषण नियंत्रण, रसद एंव जिला परिषद विभाग को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा शहर चलो अभियान एवं गांव चलो अभियान

Sep 15, 2025 - 13:27
Sep 15, 2025 - 14:16
 0
जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक:   रीको, चिकित्सा, शिक्षा, प्रदूषण नियंत्रण, रसद एंव जिला परिषद विभाग को कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में जिला सचिवालय खैरथल-तिजारा में साप्ताहिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान जिला कलक्टर ने पिछली जनसुनवाई में आए परिवादों की समीक्षा,  सम्भावित मौसमी बीमारियों की रोकथाम, बिजली, पानी सार्वजनिक आवश्यक सेवाओं की सूचारू रूप से आपूर्ति, केंद्र की विभागीय फ्लैगशिप योजना एवं समीक्षा बैठकों की अनुपालना रिपोर्ट, सम्पर्क पोर्टल की वर्तमान स्थिति एवं प्रगति की विभागवार समीक्षा की। 
जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी शिकायतों को लेकर ना बैठे उनका निस्तारण कर आमजन को लाभान्वित करें। उन्होंने पंचायती राज विभाग, रसद विभाग, रीको विभागों की पेंडेंसी अधिक होने पर आगाह कर लंबित परिवादों को निस्तारित करने के निर्देश दिए साथ ही रीको, प्रदूषण नियंत्रण, चिकित्सा, शिक्षा, रसद एंव जिला परिषद विभाग के अधिकारियों को संपर्क पोर्टल में लापरवाही बरतने कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। 
जिला कलेक्टर ने कहा कि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारी ही मीटिंग में उपस्थित रहे तथा उच्च स्तर की बैठक में व्यस्त होने पर मीटिंग में आने वाले व्यक्ति को बैठक से संबंधी सभी जानकारी से अवगत कराकर ही मीटिंग में भेजें। उन्होंने राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण विभाग, रीको, नगर निकाय के अधिकारियों को एवरेज डिस्पोजल सुधारने तथा आए हुए परिवादों को निश्चित समय अवधि में निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। 
उन्होंने 17 सितंबर से आयोजित होने वाले शहर चलो अभियान,  गांव चलो अभियान की तैयारी हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को अपने विभाग से संबंधित फ्लैगशिप योजनाओं के लाभ एवं कैंप में दिए गए कार्यों को सही ढंग से पूर्ण करें, ताकि शिविर के दिन लाभार्थी को वास्तविक लाभ मिल सके। उन्होंने नगर निकाय एवं पंचायती राज विभाग को निर्देशित किया कि शिवरों की पूर्ण तैयारी कर लेवें। उन्होंने कहा कि शिवरों में क्षेत्र में सभी पात्र लाभार्थी योजनाओं का लाभ देना सुनिश्चित करें। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना, पीएम स्वनिधि योजना, मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना सहित विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति की समीक्षा का आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
उन्होंने चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि मौसम में बदलाव को देखते हुए मौसमी बीमारियों के रोकथाम के लिए उपयुक्त उपाय सुनिश्चित करें। जल भराव वाले क्षेत्रों पर दवाई छिड़कने के निर्देश दिए ताकि उनमें मलेरिया, डेंगू जैसे खतरनाक मच्छरों उत्पन्न ना हो। उन्होंने बीमारियों की रोकथाम की निरन्तर मॉनिटरिंग करते हुए अस्पतालों में सुविधाऐं बढाने, मरीजों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर परिषद आयुक्त को नगर निकाय क्षेत्रों में फॉगिंग कराने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जलदाय एवं विद्युत विभाग से पानी एवं बिजली सप्लाई की जानकारी प्राप्त कर आमजन को आधारभूत सुविधा सुचारू रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, कोष अधिकारी सुरेश कुमार बंसल, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी धर्मवीर यादव, उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग रमेश धहमीवाल, नगर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, उपनिदेशक पशुपालन विभाग हवा सिंह जाट, उपनिदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग, सहायक अभियंता बिजली विभाग दिनेश भड़ाना, एसीएफ वन विभाग संजय चौधरी, पुलिस, राजीविका, बिजली, कृषि, वन, शिक्षा, सहित अन्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................