अखिल भारतीय जाटव समाज की वजीरपुर में संगठन विस्तार को लेकर मिटिंग हुई आयोजित

Sep 24, 2025 - 13:10
 0
अखिल भारतीय जाटव समाज की वजीरपुर में संगठन विस्तार को लेकर मिटिंग हुई आयोजित

कठूमर (दिनेश लेखी) अखिल भारतीय जाटव समाज द्वारा गंगापुर सिटी के गांव वजीरपुर में मीटिंग का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि नत्थी सिंह जसोरा पूर्व पुलिस उप अधीक्षक रहे।  इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभान ठेकेदार ने विस्तार करते हुए कहा कि समाज में व्याप्त कृरूतियों पर लगेगी पाबंदी एवं शिक्षा पर दिया जाएगा जोर आने वाले भविष्य में हमारे बच्चों के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। 

बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए भगवत सिंह भंडारी वजीरपुर को सवाई माधोपुर का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। लालाराम वजीरपुर, रिटायर्ड नायब तहसीलदार को प्रदेश मुख्य सलाहकार नियुक्त किया गया। और साथ ही परिवर्तन करते हुए हरदयाल जाटव जिला परिषद सदस्य रायपुर को प्रदेश उपकोष अध्यक्ष नियुक्त किया गया, साथ ही रामेश्वर प्रिंसिपल हिंडौन को संगठन मंत्री नियुक्त किया गया, साथ ही रामकेश नौगांव को परिवर्तन करते हुए घनश्याम यादव सीनियर  खनिज विभाग सियारौली को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। करतार सिंह जगरिया गंगापुर सिटी प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।
इस मौके पर रामदयाल सौकारिया उपाध्यक्ष एवं चंपालाल वरिष्ठ नेता एवं फूलचंद महवा तहसील मंत्री एवं,राम भरोसी मलखान सिंह बहादुर सिंह, सोहन सिंह, राम अवतार, मथुरा लाल अध्यापक, सोहनलाल, गोपाल सिंह, बच्चू सिंह, राजू लाल, अमरलाल, राकेश, देवी राम, संतराम अध्यापक, मेवाराम वजीरपुर सहित सैकड़ो की संख्या में उपस्थित हुए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................