राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन 26 व 27 को होगा आयोजित
तिजारा (संजय बागड़ी) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी खैरथल तिजारा जिले में राजस्थान शिक्षक संघ (अंबेडकर) का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन जैन मैरिज होम ,नसिया जी के सामने तिजारा में 26 व 27 सितंबर 2025 को आयोजित होगा। गत वर्ष आयोजित सम्मेलन एक ऐतिहासिक शानदार जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन रहा था और इस बार गत वर्ष के कार्यक्रम को पीछे छोड़ते हुए ओर भी शानदार जानदार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। एक बार फिर से इस कार्यक्रम की मेजबानी का दायित्व तिजारा ब्लॉक की टीम के द्वारा निभाया जाएगा।
तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ होंगे मुख्य अतिथि
इस कार्यक्रम में तिजारा विधायक महंत बाबा बालक नाथ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। इसके साथ ही भाई रवि शेखर पुत्र अर्जुन राम मेघवाल कैबिनेट मंत्री भारत सरकार एवं एमपी बीकानेर एवम शिक्षा विभाग के समस्त अधिकारी भी कार्यक्रम में पधार रहे हैं। यह जानकारी राजस्थान शिक्षक संघ(अम्बेडकर) जिला खैरथल तिजारा के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार माजरा ने दी।

