देश के विकास के लिए युवा के रूप में मानव संशाधन अधिक महत्वपूर्ण-डॉ जेके
गोरखपुर (शशि जायसवाल) जेबी महाजन डिग्री कॉलेज चौरी चौरा के राष्ट्रीय सेवा योजना के शिवाजी इकाई द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय शिविर के पंचम दिन का प्रारंभ स्वयंसेवकों के द्वारा किए गए सामुदायिक कार्य से हुआ l इसके अंतर्गत स्वयंसेवकों ने शहीद स्मारक और इसके आसपास साफ सफाई का कार्य किया और भगत सिंह के शहीदी दिवस पर स्वयंसेवको ने शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा वीर शहीदों को नमन किया। स्वयंसेविका विजयलक्ष्मी,शालिनी और अपेक्षा ने शहीद भगत सिंह के बारे में बताया स्वयं सेवको ने अभियान चलाकर नशामुक्ति पर लोगो को जागरूक किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना की शिविर के पंचम दिन बौद्धिक सत्र में जे बी महाजन डिग्री कॉलेज चौरी चौरा के समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डॉ जे के अस्थाना ने स्वयंसेवकों को "" देश के विकास के लिए युवा के रूप में मानव संसाधन के महत्व पर प्रकाश डाला । कार्यक्रम के दौरान शहीदी दिवस पर शहीद स्मारक और सभागर में आये भगत सिंह के वंशज किरनजीत सिंह का आगमन हुआ जिनका स्वागत स्वयंसेवको ने माल्यार्पण कर के किया।राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुशवाहा ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया l