सिंधी भाषा की कक्षाओं का किया शुभारंभ
खैरथल (हीरालाल भूरानी) भारतीय सिंधु सभा न्यास जयपुर द्वारा आयोजित सत्र 2025-26 की सिंधी भाषाओं की कक्षाओं का बुधवार शाम को संत कंवर राम हरि मंदिर में भव्य शुभारंभ किया गया।
सिंधी समाज के प्रवक्ता एवं भारतीय सिंधु सभा जिला खैरथल के सचिव सुनील बतरा ने बताया कि राष्ट्रीय सिंधी अकादमी द्वारा हर वर्ष आयोजित होने वाली सिंधी भाषा की कक्षाओं का इष्टदेव भगवान झूलेलाल के समक्ष दीप प्रज्वलित कर भव्य शुभारंभ किया गया, सिंधी भाषा की कक्षा में इस सत्र कुल 150 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं जिनका पेपर जनवरी माह 2026 में लिया जाएगा
इस अवसर पर भारतीय सिंधु सभा जिला खैरथल के महामंत्री लक्ष्मण दास मंगलानी किशनगढ़ बास इकाई के अध्यक्ष प्रभु दयाल चंदनानी , इकाई सचिव संजय बजाज, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती वासवानी , सचिन भावना मदान , बंटी हरवानी, सुपरवाइजर हीरु हरवानी, कनिका कामदार, शिक्षक मित्र पूजा भारती, सिल्की मंघनानी, भाविका भारती, योगिता वाधवा सहित अनेक विद्यार्थीगण मौजूद रहे।

