मौजपुर में होगा 12 अक्टूबर को विशाल श्याम जागरण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
श्याम मित्र मंडल की सभा में निर्णय के अनुसार निकटवर्ती गांव मौजपुर में खाटू श्याम जी का जागरण 12 अक्टूबर को भव्य एवं विशाल रूप से श्याम जागरण आयोजित होने जा रहा है। जिसमें संदीप मस्ताना कानपुर भावना भदोरिया ग्वालियर कमल काना अलवर नवीन तायल आदि कलाकार भाग ले रहे हैं । मोहित जैन ने बताया कि सभा में रामेश्वर दयाल जैन पीयूष सोनी अमित कटारा मोहित जैन आदि मौजूद रहे।