किशोर–किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत जेंडर संवेदनशीलता प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

Oct 10, 2025 - 12:39
 0
किशोर–किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत जेंडर संवेदनशीलता प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

भीलवाड़ा : राजकुमार गोयल
भीलवाड़ा जिले के सहाड़ा ब्लॉक में जतन संस्थान द्वारा संचालित किशोर–किशोरी सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत सुरावास में जेंडर समानता प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन ग्राम पंचायत सुरावास के सरपंच कृष्ण गोपाल अहीर द्वारा किया गया।

प्रदर्शनी में गांव के किशोर–किशोरियों द्वारा बनाए गए चित्र, पोस्टर, नारे, स्लोगन और समानता पर आधारित क्राफ्ट प्रदर्शित किए गए। गांव के महिला–पुरुषों एवं स्कूल के छात्र–छात्राओं ने इन प्रदर्शनों को उत्साहपूर्वक देखा और उनमें निहित समानता एवं संवेदनशीलता के संदेशों को समझा। सहजकर्ता आकाश पालीवाल के द्वारा इन सभी किशोर - किशोरियों को पोस्टर बनाने हेतु 5 दिवसीय ट्रेनिंग दी गई |

इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा विभाग से ईश्वर लाल रेगर और ओमप्रकाश सुखवाल, स्थानीय विद्यालय से प्रधानाचार्य राकेश मीणा, वार्ड पंच जगदीश शर्मा, जतन संस्थान के निदेशक डॉ. कैलाश बृजवासी, कार्यक्रम सहयोगी रितु जी, गोवर्धन सिंह, सहजकर्ता आकाश पालीवाल, केंद्र संचालिका रचना जाट सहित ग्राम सुरावास के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की ब्लॉक समन्वयक मंजू खटीक ने बताया कि जतन संस्थान द्वारा सहाड़ा ब्लॉक की पाँच पंचायतों — सालेरा, सुरावास, माझावास, खाखला और फुंकीया — में किशोरी सशक्तीकरण हेतु ‘साकार संदर्भ केंद्र’ संचालित किए जा रहे हैं। इन केंद्रों पर किशोरियों और किशोरों के लिए प्रतिदिन शैक्षणिक गतिविधियाँ एवं सामाजिक विकास से जुड़े सत्र आयोजित किए जाते हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................