ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत

Oct 16, 2025 - 14:12
Oct 16, 2025 - 14:21
 0
ट्रेन की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत

राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता 
राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग के मध्य स्थित कालेड फाटक के समीप गत बुधवार की रात्रि को ट्रैन की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। सूचना पर टहला थानाधिकारी सीताराम सैनी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। जहां उन्होंने क्षत-विक्षत अवस्था मे शव को एकत्रित कर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। हैडकांस्टेबल चन्द्रकिशोर ने बताया कि रात्रि में सूचना मिली थी की कालेड फाटक पर एक व्यक्ति की ट्रेन में चपेट में आने से मौत हो गयी। जिसकी शिनाख्त अमित कुमार मीणा पुत्र शिवलाल मीना के रूप में हुई। जिसके शव का गुरुवार को पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। उन्होंने बताया कि इस सम्बंध में मृतक के चाचा टीकम पुत्र हरिनारायण मीना ने मामला दर्ज करवाया है कि मेरा बड़ा भाई शिवलाल मीना सीआरपीएफ में जम्मू में पदास्थापित है। गत बुधवार की रात्रि उसके पुत्र अमित की ट्रेन की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। अमित कक्षा 12 में कृषि संकाय का विद्यार्थी था। जोकि मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................