दिवाली पर जगमग होगा शहर, स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने का कार्य शुरू
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) कमलेश जैन
दिवाली पर्व पर शहर जगमग नजर आए, नगर पालिका ने खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक करने के लिए अभियान पिछले चार -पांच दिनों से शुरू कर दिया है। पिछले दिनों किए गए सर्वे में कस्बे के कई वार्डों में अधिकांश रोड लाइट नहीं जल रही थी । प्रमुख मार्ग पर स्थित कई वार्डों में लाइटें खराब हो गई थीं। इस वजह से रात को अंधेरा छा जाता था। गत चार पांच दिनों से मार्गो बस अड्डे के पास मोहल्ले में बंद पड़ी लाइटों को ठीक किया गया।
विद्युत प्रभारी हेमंत जांगिड़ ने बताया कि पूर्व में रोड लाइटों के पार्ट्स उपलब्ध नहीं होने के कारण देरी हो रही थी । वर्तमान में लाइट से संबंधित शिकायत मिलने पर तुरंत दुरुस्त किया जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व पर कस्बे के पुराने बस स्टैंड स्थित भगत सिंह सर्किल को लाइटिंग कर साज सज्जा से सजाया गया है। दीपावली को मध्य नजर रखते हुए विद्युत प्रभारी ने बताया कि खराब हुई लाइटों को ठीक किया जा रहा है।
नगरपालिका के सफाई निरीक्षक रवि चौधरी ने कस्बे के आम नागरिकों से दिवाली पर्व पर नगर पालिका प्रशासन का स्वच्छता में सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि वे कूड़ा कचरा डस्टबिन में डालें।