नवोदय विद्यालय में हुआ पीटीसी का गठन

Oct 24, 2025 - 12:58
 0
नवोदय विद्यालय में हुआ पीटीसी का गठन

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
       पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय खैरथल में शिक्षक अभिभावक परिषद के गठन का आयोजन किया गया । कुल 14 ब्लॉक से आए 400 से अधिक सर्वसम्मति से 15 पीटीसी सदस्यों का चयन किया। इसमें 5 महिला सदस्यों के साथ एस टी और एससी के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया।
       कार्यक्रम से पूर्व मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । प्राचार्य के के जोशी ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया।  विद्यालय की छात्राओं ने कत्थक नृत्य और माइग्रेशन छात्रों ने मूकाभिनय की शानदार प्रस्तुति दी।
      सभी ब्लॉक से आए हुए अभिभावकों को विद्यालय के म सुचारू रूप से संचालन के तहत -अपने विचार रखने के लिए आमंत्रित किया गया। कठूमर से आए अभिभावक जगदीश बंसल ने विद्यालय के विज्ञान भवन देहली में किए गए शैक्षिक भ्रमण की सराहना की । उन्होंने बताया कि ऐसे स्थान पर भ्रमण से विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि जाग्रत होती है । विद्यार्थियों से मिलने आने पर बैठने के स्थान को बनाने का आश्वासन अभिभावकों ने दिया । प्राचार्य ने सभी अभिभावकों को विद्यालय में संचालित गतिविधियों से अवगत कराते हुए बताया की ये गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होती हैं ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................