वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत विशेष रेलगाडी होगी रवाना कुल 970 वरिष्ठ नागरिक करेंगे यात्रा
भरतपुर(कोशलेन्द्र दत्तात्रेय) 24 अक्टूबर। राजस्थान सरकार देवस्थान विभाग की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2025 के अन्तर्गत विशेष रेलगाडी भरतपुर से रामेश्वरम्-मदुरई वाया सोगारिया कोटा ट्रेन शनिवार 25 अक्टूबर को सायं 4 बजे भरतपुर रेलवे स्टेशन से रवाना होगी।
आयुक्त देवस्थान विभाग कन्हैयालाल स्वामी ने बताया कि तीर्थ यात्रा योजना के तहत शनिवार 25 अक्टूबर को सायं 4 बजे भरतपुर रेलवे स्टेशन से करौली व डीग जिले के 500 एवं सोगारिया कोटा रेलवे स्टेशन से कोटा व बूंदी जिले के 470 कुल 970 यात्री यात्रा में शामिल होगें। उन्होंने बताया कि सभी यात्रियों को दोनों रेलवे स्टेशन पर पहुँचने हेतु सूचित किया जा जा चुका है, ताकि समस्त प्रक्रिया समय पर पूर्ण कर सकंे। उन्होंने कहा कि करौली व डीग जिले के यात्रियो को भरतपुर रेलवे स्टेशन पर प्रातः 10 बजे एवं कोटा व बूंदी जिले के यात्रियों को सोगारिया कोटा रेलवे स्टेशन पर दोपहर 2.00 बजे से रिपोर्ट करना है। उन्होंने बताया कि यात्रा में सभी यात्रियों की देख-रेख हेतु ट्रेन प्रभारी, प्रत्येक कोच में 2 सरकारी कर्मचारियों को अनुदेशक एवं चिकित्सा व्यवस्था हेतु एक डॉक्टर व 2 नर्सिंग अधिकारी भी साथ रहेगें जो यात्रा के दौरान यात्रियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखेगें।
उन्होंने बताया कि रेलगाडी हेतु वर्ष 2025-26 के जिलों के मुख्य चयनित तीर्थ यात्रियों को व्यक्तिश दूरभाष एवं संदेश के माध्यम से सूचित किया जा रहा है। यात्री अपने साथ ऑनलाइन भरे गये आवेदन-पत्र की हार्ड कॉपी मय प्रमाणित चिकित्सीय प्रमाण-पत्र, मूल जनआधार, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साईज फोटो साथ लेकर आना अनिवार्य होगा और दैनिक उपयोग की सामग्री आवश्यक औषधियाँ, व्यक्तिगत आवश्यकता हेतु नकदी, कपडे लाने होगें। उन्होंने बताया कि ट्रेन में 8 दिन तक यात्रियों के आवास, भोजन इत्यादि की समस्त व्यवस्थाएँ देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा की जायेगी फलत यात्रियों हेतु यात्रा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।


