सरिस्का अभयारण्य के जंगल से निकलकर आया खेतों में मगर मच्छ मची अफरातफरी
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) अलवर जिले के टहला क्षेत्र के नैडोली गांव में सरिस्का के जंगल से निकलकर एक मगरमच्छ खेतों में आ गया। अचानक खेत में मगरमच्छ को देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। पास के खेतों में मौजूद कुत्ते भी वहां पहुंच गए और मगरमच्छ पर हमला करने की कोशिश करने लगे।
स्थिति को समझते हुए ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को कुत्तों से बचाया और वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर टहला रेंजर की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। बाद में उसे जंगल में छोड़ दिया गया। ग्रामीण रामावतार ने बताया कि खेत में अचानक मगरमच्छ के आने से ग्रामीणों भय व्याप्त हो गया।