31 अक्टूबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय छापोली में पीटीएम की बैठक का आयोजन
अभिभावकों को पीले चावल देकर दिया न्यौता
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव ) निकटवर्ती ग्राम छापोली में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में आज शुक्रवार को पीटीएम की बैठक का आयोजन किया जाएगा l विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य पवन कुमार मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि मेगा पीटीएम में प्रखर राजस्थान व राष्ट्रीय एकता दिवस पर विस्तार से चर्चा की जाएगी l कार्यवाहक प्रधानाचार्य मीणा के अनुसार कार्यक्रम में स्थानीय पीईईओ विशाल गुप्ता के निर्देशन में जितेंद्र मीणा, अनिल जांगिड़, अशोक सैनी, ने अभिभावकों को घर-घर जाकर पीले चावल देकर पीटीएम बैठक में आने के लिए निमंत्रण दिया l