सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की हुई दर्दनाक मौत
कठूमर (दिनेश लेखी) देवी धौलागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में गुरुवार सुबह सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने लक्ष्मणगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी के अनुसार थानसिह पुत्र बदन सिंह जाति राजपूत उम्र 23 साल निवासी फतेहपुर गुरुवार सुबह घर से बाइक पर निकला था। कि थोड़ी देर बाद उसके परिजनों को सूचना मिली कि उनका पुत्र रास्ते में गंभीर अवस्था में घायल पड़ा है। सूचना मिलने पर पुलिस व युवक के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लक्ष्मणगढ़ सीएचसी पर भर्ती कराया जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।

