बिलाली के सरकारी स्कूल मे निर्मित कक्षा कक्ष एवं पानी की टंकी का उद्घाटन समारोह हुआ आयोजित
नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा) ग्राम बिलाली स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वर्गीय भगवान सहाय जोशी एवं स्वर्गीय गीता देवी जोशी की पुण्य स्मृति में उनके सुपुत्र घनश्याम जोशी द्वारा निर्मित कक्षा कक्ष एवं पानी की टंकी का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
इस अवसर पर बानसूर विधायक देवी सिंह शेखावत ने मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता की। उन्होंने जोशी परिवार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए गए इस योगदान की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान घनश्याम जोशी, बालकृष्ण जोशी, बलराम जोशी, सरपंच पति हंसराज दोहराता, पंचायत समिति सदस्य विजय गोठवाल, गणेश सैनी, मनोज सैनी, मुकेश (प्रधानाचार्य) एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय परिवार द्वारा किया गया और उपस्थित सभी अतिथियों ने जोशी परिवार के इस सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान की प्रशंसा की।