5 नवंबर को गुरु नानक जयंती के समापन के उपलक्ष में होगा विशाल लंगर का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर) हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आज गुरु नानक देव जी के 556 में प्रकाश पर के मौके पर पंजाबी कॉलोनी मे समाज के लोगों द्वारा प्रभात फेरी का आयोजन किया गया प्रभात फेरी मार्ग की स्वच्छता के लिए सफाई भी की गई। यह प्रभात फेरी कस्बे के प्रमुख मार्गो से होकर जालूकी रोड स्थित गुरुद्वारा पर समापन किया गया।
समाज के अमर चावला नितिन खुराना राजू चावला ने बताया कि गुरु नानक जी के 556 वे प्रकाश उत्सव के उपलक्ष में आज प्रभात फेरी का आयोजन हर वर्ष की भांति आज किया गया। सुबह 10:00 बजे से गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है ।जो 5 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर समापन के दौरान कल सभी श्रद्धालुओं को लंगर प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।