बाबा श्याम का जन्मोत्सव 9 नवंबर को होगा आयोजित
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) श्री श्याम सलोना परिवार के तत्वाधान में बाबा श्याम का जन्मोत्सव रविवार 9 नवंबर को दोपहर 1:30 बजे से ए एम ऑटोमोबाइल्स एंड सर्विसेज नई सब्जी मंडी के पास साहू कॉलोनी में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें गुरु निश्चल बाईजी एवं गुरु प्रज्ञा बाई जी का सानिध्य रहेगा। इस आयोजन में पूजा एवं ज्योत सेवा पंडित लोकेश कुमार शर्मा द्वारा एवं विनय दीवाना पार्टी के भजन गायककार रहेंगे।