गायत्री परिवार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा आयोजित
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) गायत्री परिवार के तत्वावधान में भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जय दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लक्ष्मी बाल विद्या मंदिर, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय,सरस्वती विद्या मंदिर नौगांवा, बाल भारती मुबारिक पुर में, संत लाल दास स्कूल रसगन सहित जिले के अन्य विधालयों में संपन्न हुई। परीक्षा में गायत्री परिजनों ने एक दिन के अध्यापक बन अपना फर्ज निभाया भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा के तहसील संयोजक भाई विशाल विजय, कैलाश अग्रवाल,पदमा गोयल, कृपा शर्मा, मिथिलेश शर्मा, किरण शर्मा, रश्मि विजय,मीना विजय, सुनीता शर्मा,मीरा बटवाडा, चन्द्र कान्ता विजय, मदन, शाकिर खान, मनोज, रवीन्द्र, गोविन्द गुप्ता, अंजना गुप्ता, कृष्णा अग्रवाल सहित अन्य परिजन मौजूद रहे।