अग्रसेन जन सेवा समिति हीरादास इकाई के होंगे चुनाव
भरतपुर (विष्णु मित्तल) श्री अग्रसेन जन सेवा समिति हीरा दास के कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक बुलाई गई। जिसमें सभी कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। जिसमें संस्थापक अध्यक्ष भारत भूषण ने बताया समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव अग्रसेन जयंती के उपरांत होने चाहिए जिसका सभी समिति सदस्यों ने सर्वसम्मति से चुनाव कराने के लिए सहमति जताई।
समिति के सभी कार्यकारिणी सदस्यों के विचारों को समायोजित कर समिति के वर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र अग्रवाल ने बताया की समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव नवीन वर्ष 2026 में माह जनवरी-फरवरी के मध्य मे करने का निर्णय लिया। और महामंत्री पवन गुप्ता को अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया! बैठक में श्री अग्रसेन जन सेवा समिति हीरा दास इकाई के कार्यकारिणी सदस्य के समक्ष कोषाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश गोयनका जी ने आय और व्यय का ऑडिटेड ब्यौरा प्रस्तुत किया।
बैठक में अशोक गर्ग ,प्रहलाद गोयनका, ओमप्रकाश गुप्ता (अचार वाले), हरीश गर्ग दाऊ दयाल बंसल ,मनीष गर्ग ,योगेश सिंघल ,पुरनचंद मित्तल, सोनू बरखेड़ा, गोविंद, विकास, दिनेश गर्ग एवं महिला कार्यकारणी के पदाधिकारी अध्यक्षा मधुबाला कोषाध्यक्ष उमा गर्ग एवं महामंत्री ज्योति उपस्थित रहे।