बालिका गृह से दो बालिकाएं भाग निकली पुलिस ने खोज कर बाल सुधार गृह को किया सुपुर्द

Apr 25, 2024 - 16:56
 0
बालिका गृह से दो बालिकाएं भाग निकली पुलिस ने खोज कर बाल सुधार गृह को किया सुपुर्द

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र में स्थित आरती बालिका गृह से दो बालिकाएं अचानक भाग निकली। जानकारी में आते ही बालिका गृह संचालक द्वारा घटना की सूचना अरावली विहार थाना पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस ने दोनों बालिकाओं की खोजबीन शुरू की।  और दोनो को खोज निकाला तथा हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह को सुपुर्द कर दिया है।

अरावली विहार थाना प्रभारी गुरुदत सैनी ने बताया की आरती बालिका गृह से दो बालिकाओं के भागने की सूचना मिली जिस पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों बालिकाओं को ढूंढने का प्रयास शुरू कर दिया। सैनी ने बताया दोनों बालिकाओं में से एक बालिका पांच दिन पहले और दूसरी करीब एक महीने पहले अलग-अलग प्रकरणों में थानों से बालिका गृह में आई थी। पुलिस बालिकाओं के भागने के कारणों की जांच कर रही है। यदि इस प्रकरण में गहराई से जांच की जाए तो बालिकाओं के बालिका गृह से भागने के मामले में कोई संगीन मामला भी प्रकाश में आ सकता है।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................