कामा के बझेरा गांव में रास्ते से पत्थर हटाने पर विवाद, महिला की मौत: आधा दर्जन से ज्यादा घायल

विवाद में पथराव और फायरिंग, 20 नामजद पर मामला दर्ज

Nov 10, 2025 - 12:57
Nov 10, 2025 - 12:58
 0
कामा के बझेरा गांव में रास्ते से पत्थर हटाने पर विवाद, महिला की मौत: आधा दर्जन से ज्यादा घायल

डीग के कामां थाना क्षेत्र के बझेरा गांव में रास्ते से पत्थर हटाने को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत हो गई। इस झगड़े में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह विवाद दयाराम और प्रताप पक्ष के बीच हुआ। प्रताप पक्ष के लोगों ने रास्ते में पत्थर लगा रखे थे, जिन्हें दयाराम के पुत्र ने अपनी गाड़ी निकालने के लिए हटाया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया।

झगड़े में प्रताप पक्ष के तीन लोग और दयाराम पक्ष के छह लोग घायल हुए। प्रताप पक्ष के लोगों ने दयाराम पक्ष पर फायरिंग भी की। इस दौरान दयाराम की पत्नी श्यामवती के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए एसएमएस अस्पताल जयपुर ले जाया गया, जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।

मृतक पक्ष के राम प्रकाश ने कामा थाने में 20 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद प्रताप पक्ष के आरोपी गांव से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है।

श्यामवती की मौत के बाद दोनों पक्षों में तनाव की आशंका को देखते हुए कामा थाना प्रभारी ताराचंद शर्मा ने मौके पर पुलिस बल तैनात किया है। झगड़े में लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल हुआ और फायरिंग भी की गई।

थाना प्रभारी ताराचंद शर्मा ने बताया कि उन्हें बझेरा गांव में रास्ते से पत्थर हटाने को लेकर झगड़े की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर आधा दर्जन के करीब लोग घायल मिले, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। श्यामवती की गंभीर हालत के चलते उन्हें जयपुर रेफर किया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने पुष्टि की कि 20 नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश जारी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है