रुस में एमबीबीएस छात्र अजीत चौधरी के शव मिलने के 6 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नही होने व शव को भारत लाने में हो रही देरी के विरोध में गुरुवार कस्बा लक्ष्मणगढ़ बंद रहेगा
लक्ष्मणगढ़ (कमलेश जैन) रुस में एमबीबीएस छात्र अजीत चौधरी के शव मिलने के 6 दिन बाद भी पोस्टमार्टम नही होने व शव को भारत लाने में हो रही देरी के विरोध में गुरुवार कस्बा लक्ष्मणगढ़ बंद रहेगा।
नटवर चौधरी, महेन्द्र चौधरी एलके ने बताया कि केंद्रीय मंत्री से कई बार मिलने के बाद भी रुस के ऊफ़ा में एमबीबीएस छात्र अजीत चौधरी के बांध में शव मिलने के 6 दिन बाद भी पोस्टमार्टम की कार्यवाही नही होने व शव के देरी होने के मामलें में कस्बे के खंडेलवाल धर्मशाला में मंगलवार की शाम कस्बे के व्यापारिक मंडलों के पदाधिकारी व नागरिकों व प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में छात्र अजीत के चाचा भोम सिंह व धर्म सिंह ने बताया की अजीत के शव का पोस्टमार्टम होने में दिनों दिन देरी हो रही है। बैठक में मौजूद लोगों ने धरना प्रदर्शन करने और बाजार बंद करने का प्रस्ताव रखा। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें। जिस पर सर्व सम्मति से आगामी गुरुवार को कस्बा लक्ष्मणगढ़ पूर्णत बंद रखने पर सहमति बनी। वही बुधवार को कस्बे के भगत सिंह चौराहे पर विरोध प्रदर्शन करने और जुलूस के रुप मे उपखंड कार्यालय पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया।