दिल्ली ब्लास्ट को लेकर धर्म रक्षा संघ की एक शोकसभा भागवत मंदिरम परिक्रमा मार्ग वृंदावन में हुई आयोजित आयोजित
हलेना (विष्णु मित्तल) धर्म रक्षा संघ की एक शोक सभा आचार्य बद्रीश महाराज की अध्यक्षता में भागवत मंदिरम परिक्रमा मार्ग वृंदावन में आयोजित की गई। शोक सभा में नई दिल्ली में लाल किले के पास हुए आतंकवादी हमले के कारण बम विस्फोट में मारे गए निर्दोष लोगों की आत्मा की शांति के लिए 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी संतो ने इस आतंकवादी घटना के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि बाबा बागेश्वर धाम की सनातन हिंदू एकता यात्रा के समय दिल्ली में हुआ विस्फोट पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों की हताशा को प्रकट करता है, आतंकवादियों के आकाओं को अच्छी तरीके से समझ लेना चाहिए कि सनातनी समाज ऐसी घटनाओं से विचलित होने वाला नहीं है
धर्म रक्षा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि नई दिल्ली में हुआ बम विस्फोट आतंकवादियों द्वारा की गई कायराना पूर्ण कार्यवाही है जिसकी जितनी निंदा की जाए कम है।
धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकारों को सनातन हिंदू एकता पदयात्रा की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाए आतंकवादी पदयात्रा की भीड़ में घुसकर कोई भी घटना कर सकते हैं। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय महासचिव श्रीदास प्रजापति ने कहा कि विस्फोट की घटना के सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके ऊपर कठोर कार्रवाई की जाए।
शोक सभा में बाबा विनोद गिरी, सुभाष दास बाबा, श्री दास, श्याम सुंदर दास, फकद दास, राज गिरी, सत्य प्रकाश अवस्थी, शिवम शुक्ला, करन शुक्ला, मुनि राज मिश्रा, सुमित शर्मा, गोपाल शर्मा, शिवा शर्मा, गोपाल अधिकारी, समयोग हिमांशु, राम शर्मा आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l


