जिला स्तरीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं संपन्न

Nov 14, 2025 - 13:04
 0
जिला स्तरीय कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं संपन्न

 सकट क्षेत्र के राजपुर बड़ा गांव में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में चल रही 17वीं जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का समापन राजगढ़ ब्लाक शिक्षा अधिकारी लीलावती मीना के मुख्य आतिथ्य में हुआ। आयोजन में जूनियर एवं सीनियर वर्ग में कबड्डी खो-खो वॉलीबॉल बैडमिंटन रस्सा कस्सी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में नाटक मंचन गायन, सामूहिक नृत्य, विचित्र वेशभूषा आदि का आयोजन किया गया। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लीलावती मीणा ने प्रतियोगिता के माध्यम से बालिकाओं को खेल खेल की भावना से खेलने आपसी समन्वयक एवं सहभागिता अपने एवं सहयोग की भावना विकसित करने की बात कही। वहीं राउमावि राजपुर बड़ा के पीईईओ प्यारेलाल जाटव ने प्रतियोगिता का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक बनवारी लाल शर्मा व भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि सीनियर वर्ग कबड्डी में केजीबी वीं राजपुर बड़ा प्रथम, पिनान द्वितीय व चंडीगढ़ तृतीय स्थान पर रही वहीं कबड्डी में जूनियर वर्ग में केजीबीवीं प्रतापगढ़ प्रथम, राजपुर बड़ा द्वितीय व पिनान तृतीय स्थान पर रही। ‌खो-खो जूनियर वर्ग में राजपुर बड़ा प्रथम, तुसारी द्वितीय व सीनियर वर्ग में राजपुर बड़ा प्रथम व पिनान द्वितीय स्थान पर रही। सांस्कृतिक प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग एकल नृत्य में चनिया का बास प्रथम, राजपुर बड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग एकल नृत्य में राजपुर बड़ा प्रथम व पिनान द्वितीय स्थान पर रहा। सीनियर वर्ग सामुहिक नृत्य में राजपुर बड़ा प्रथम व  पिनान द्वितीय स्थान पर रहा जूनियर वर्ग सामूहिक नृत्य में मौजपुर प्रथम राजपुर बड़ा द्वितीय स्थान पर रहा। भाला व गोला फेंक में केजीबीवी राजपुर बड़ा की पूजा मीणा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं की चैंपियनशिप पर राजपुर बड़ा का कब्जा रहा। मंच संचालन पीटीआई चरण सिंह ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन में  सहयोग करवाने सभी भामाशाहों का केजीबीवी स्टाफ की और से समापन किया गया। इस मौके पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सपना शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामावतार शर्मा, केदार सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................