व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में चार पकड़े

May 1, 2024 - 15:31
 0
व्यापारी से रंगदारी मांगने के आरोप में चार पकड़े

कोटपूतली ,राजस्थान 
कोटपूतली के मुख्य बाजार में व्यापारी से मारपीट व रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों बलबीर हेमराज, हीरालाल और सुनील निवासी कोटपूतली को गिरफ्तार किया है।
 दरअसल घटना के बाद से चारों आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने 25 अप्रैल की रात को 8 बजे बाजार में एक व्यापारी के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। जिस पर कोटपूतली के व्यापार मंडल की ओर से बंद कर आक्रोश जताया गया था। इस दौरान मारपीट का एक सीसीटीवी भी सामने आया था। जिसमें चार लोग सामान खरीदने के बाद विवाद करने लगे। इसके बाद पहले तो बदमाश मौके से चले गए। इसके बाद अपने साथियों के साथ वापस लौटे और हमला कर दिया। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए, चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

  • अनिल गुप्ता 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................