पोसाना में भावुक हुआ रक्षाबंधन: बहनों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर बांधा रक्षासूत्र, आंखें हुईं नम

Aug 28, 2026 - 19:40
 0
पोसाना में भावुक हुआ रक्षाबंधन: बहनों ने शहीदों की प्रतिमाओं पर बांधा रक्षासूत्र, आंखें हुईं नम

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पोसाना गांव के बस स्टैंड स्थित अमर शहीद स्मारक में एक अत्यंत भावुक और प्रेरणादायी दृश्य देखने को मिला। यहाँ एक ही स्थान पर स्थापित क्षेत्र के छह अमर शहीदों की प्रतिमाओं पर शहीद परिवारों की बहनों, बेटियों और पोतियों ने रक्षासूत्र बांधकर अपने वीर भाइयों को याद किया। इस दौरान अमर बलिदानियों के त्याग को स्मरण कर बहनों और मौके पर मौजूद ग्रामीणों की आंखें छलक आईं।

शहीद परिवारों ने इस तरह किया नमन:

  • शहीद सेड़ूराम मेचू: बहन जोकेरी देवी व पोती सोनू कुमारी ने बांधा रक्षासूत्र।
  • शहीद जोधाराम महला: बेटी सिंगारी देवी ने प्रतिमा को नमन कर बांधी राखी।
  • शहीद बोहितराम ढेवा: बेटी सरोज देवी तथा पोती मनीषा, प्रियंका व पूजा कुमारी ने अर्पित किया स्नेह।
  • शहीद बालाराम खैरवा: बहन महताब देवी व पोती बबीता व संतरा ने बांधी राखी।
  • शहीद धर्मपाल सिंह व शहीद रोहिताश्व: बहन बबीता, अनिता और बेटी रितिका ने प्रतिमाओं की कलाई पर सजाया रक्षासूत्र।

छात्राओं ने भी दी भावभीनी श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के दौरान शहीद धर्मपाल सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं शास्त्री बाल निकेतन विद्यालय पोसाना की छात्राओं ने भी अमर शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों की प्रतिमाओं को रक्षासूत्र बांधे और उन्हें नमन किया।

​"हमारे भाइयों ने देश की सीमा सुरक्षा के साथ-साथ करोड़ों बहनों की हिफाजत के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसे वीर सपूतों का बलिदान सदैव अमर रहेगा।"

शहीद परिवार की बहनें

​इस अवसर पर प्रधान खैरवा, प्रवीण मेचू सहित सामाजिक कार्यकर्ता, शहीद परिवारों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................