सड़क हादसे में पटवारी की मौत ,हल्का क्षेत्र से मोटरसाइकिल से उप तहसील आ रहे थे

Nov 21, 2025 - 15:28
 0
सड़क हादसे में पटवारी  की मौत ,हल्का क्षेत्र से मोटरसाइकिल से उप तहसील आ रहे थे

हलैना(भरतपुर) ( विष्णु मित्तल)
जयपुर नेशनल हाईवे के कस्बा हलैना के पास गांगरौली हल्का के पटवारी कुलदीप पुत्र सरमन शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई। उप तहसील हलेना के उप तहसीलदार मनोज भारद्वाज ने बताया कि उप तहसील हलेना के गांगरौली हल्का पटवारी कुलदीप शर्मा पुत्र सरमन शर्मा हल्का क्षेत्र से कार्य करके मोटरसाइकिल से उप तहसील आ रहे थे। तभी एक वाहन ने जयपुर नेशनल हाईवे के कस्बा हलैना निकट वाटर बॉक्स के पास टक्कर मार दी। हादसे में कुलदीप की मौत हो गई।

थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे में मृतक पटवारी कुलदीप शर्मा को कस्बे के सामुदायिक अस्पताल ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पटवारी कुलदीप शर्माकी मौत पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं करौली धौलपुर सांसद भजनलाल जाटव, क्षेत्रीय विधायक बहादुर सिंह कोली,पूर्व सांसद रामस्वरुप कोली, पूर्व सांसद रंजीता कोली, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा,पूर्व पंचायत समिति सदस्य गजेंद्र सिंह टंटा, पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य लखमी सिंह, सरपंच दीपेश कुमार, पूर्व सरपंच वासुदेव प्रसाद गुप्ता, पूर्व सरपंच फूल सिंह ठाकुर, अन्नू ठाकुर, राम खिलाड़ी सैनी विनोद मित्तल आदि ने दुख प्रकट किया । 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................