निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 210 लोगों की जांच की
खैरथल (हीरालाल भूरानी) स्वामी संत हिरदाराम पुष्कर राज जी और स्वामी संत सिद्ध भाऊ जी के आशीर्वाद, प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में जीव कल्याण सेवा समिति रजि. एवं सहाय हॉस्पिटल के तत्त्वावधान में अर्जुन हॉस्पिटल 40 फुटा रोड में निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया।
महासचिव राजकुमार केसवानी ने बताया कि शिविर में 210 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां दी गई। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. बबीता तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. जमुनादास आहूजा ने भी अपनी निःशुल्क सेवाएं प्रदान कीं। सेवादार कशिश बोदवानी के अनुसार, शिविर में 41 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित कर जयपुर भेजा गया, जहां डॉ. सहाय व उनकी टीम की ओर से सभी मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन निःशुल्क किए जाएंगे। मरीजों के रहने-खाने की व्यवस्था भी पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। शिविर के सफल संचालन में जमुनादास आहूजा, शालू केसवानी, नन्दकिशोर शखरानी, सरिता नानकानी, प्रकाश, जया नैनानी, दिनेश और हर्षिता ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

