संभाग स्तरीय अमृता हाट का हुआ समापन, संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया व समृद्ध भारत अभियान निदेशक सीताराम गुप्ता रहे अतिथि
भरतपुर (विष्णु मित्तल) जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग के द्वारा संयुक्त तत्वाधान मे लग संभाग स्तरीय अमृता हाट का समापन हुआ। जिसके मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, भरतपुर विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव अनुतोष गुप्ता
,समृद्ध भारत अभियान भरतपुर के निदेशक सीताराम गुप्ता रहे।
अतिथियों के द्वारा विभिन्न जिलों से आये स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करते हुए बाल-विवाह नहीं करने की शपथ दिलाई। उप निदेशक महिला अधिकारिता राजेश कुमार ने बताया कि हाट में विभिन्न जिलों से आये स्वंय सहायता समूहो को अपने-अपने कार्य के प्रति उत्कृष्ट कार्य करने पर प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। हाट में सर्वाधिक विक्री में जयसंतोषी मां एसएचजी नागौर द्वारा 1 लाख 28 हजार 630 रु.बिक्री कर प्रथम स्थान एवं श्री गणेश एसएचजी श्रीगंगानगर ने 1 लाख 26 हजार 900 रुपये, सरस्वती एसएचजी झालरापाटन ने 1लाख 500 की बिक्री कर द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही स्थल की साज सज्जा में प्रथम,ममता गौतम जय श्याम एसएचजी द्वितीय, अनीता रेजुल वंचित महिला एसएचजी वं तृतीय सुत्रीला झालरा पाटन एसएचजी ने प्राप्त किए। इसी प्रकार सेचित्रकला,मेंहदी, रंगोली ,पारम्परिक पोशाक प्रतियोगिता आयोजित किये जाने पर सभी को पुरुस्कृत किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अनुतोष गुप्ता, समृद्ध भारत के सीताराम गुप्ता, सीडीपीओ कुम्हेर महेन्द्र अवस्थी आदि ने अमृता हाट के मेला की प्रशंसा की ।