क्रय विक्रय सहकारी समिति की वार्षिक साधारण सभा की बैठक संपन्न :समिति के सदस्यों को हिस्सा प्रमाण पत्र किए वितरित

Sep 29, 2025 - 13:18
 0
क्रय विक्रय सहकारी समिति की वार्षिक साधारण सभा की बैठक संपन्न :समिति के सदस्यों को हिस्सा प्रमाण पत्र किए वितरित

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
कस्बे में चुंगी नंबर तीन के पास स्थित सोमवार को समिति के कार्यालय पर वार्षिक साधरण  सभा की बैठक प्रातः 11:00 बजे समिति अध्यक्ष रूडमल सैनी की अध्यक्षता में संपन्न हुई l इफको के एरिया मैनेजर शंकरलाल गढाला भी उपस्थित रहे l समिति के मुख्य व्यवस्था पर राजेंद्र कुमार ने बताया कि समिति अध्यक्ष द्वारा समिति का वार्षिक प्रतिवेदन आम सभा के समक्ष पढ़कर सुनाया गया l और आमसभा में पधारे सभी सदस्यों का स्वागत किया गया l समिति के वित्तीय वर्ष 2024 25 के अंकेक्षित लेखा प्रतिवेदन मुख्य व्यवस्थापक द्वारा सभा के समक्ष रखा गया एवं आम सभा का एजेंडा प्रस्तुत किया l वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया समिति के सदस्यों को हिस्सा प्रमाण पत्र वितरित किए गए l सदस्यों को समय पर खाद बीज की उपलब्धता नहीं होने संबंधी शिकायत ईफको के एरिया मैनेजर के समक्ष रखी गई जिस पर आगामी सीजन में पर्याप्त आपूर्ति रखने हेतु आस्वस्थ किया गया l बैठक में पूर्व तहसीलदार मंगलचंद सैनी,समिति के अध्यक्ष रूडमल सैनी, मोतीलाल सैनी आदि ने भी विचार व्यक्त किए l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................