मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के द्वारा बोर्ड परीक्षा 2025 में हिंदी विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर प्रियांशु शर्मा को किया जाएगा सम्मानित
वैर भरतपुर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2025 में हिंदी विषय (ऐक्छिक/अनिवार्य) में राज्य में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले चयनित छात्र/छात्राओं को 14 सितंबर 2025 को राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह के अवसर पर भाषा एवं पुस्तकालय विभाग द्वारा सम्मानित किया जाता है। कस्वा वैर निवासी प्रियांशु शर्मा पुत्र नीरज कुमार शर्मा ने हिंदी विषय में राज्य में शत-प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।14 सितंबर 2025 को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज मुख्य सभागार गेट नं.5 जवाहर लाल नेहरू मार्ग जयपुर में आयोजित राज्य स्तरीय हिन्दी दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार होंगे।

