सिद्ध पीठ वेंकटेश बालाजी मंदिर परिसर में संत दास जी महाराज की मनाई नवी पुण्यतिथि
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में स्थित वेंकटेश बालाजी मंदिर परिसर में बुधवार को स्वामी श्री संत दास जी महाराज की नवी पुण्यतिथि हर्षोल्लास साथ मनाई गई l लोहार्गल बालाजी मंदिर के महंत श्री श्री 1008 वेंकटेश लोहार्गल धाम पीठाधीश्वर स्वामी श्री अश्वनी दास जी महाराज ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया बताया कि महाराज श्री की नवी पुण्यतिथि पर समाधि स्थल पर समाधि पूजन का आयोजन हुआ l प्रातः 11:15 बजे चरण पादुका पूजन का आयोजन व 12:30 बजे गुरुचरण आरती, कीर्तन एवं प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित हुआ l वेंकटेश बालाजी मंदिर में स्वामी श्री संत दास जी महाराज गोलोकवासी की नवी पुण्यतिथि पर चरण पादुका की वेंकटेश बालाजी मंदिर परिसर में पूजा अर्चना की गई l अश्वनी दास महाराज ने आगे बताया कि महाराज श्री की नवी पुण्यतिथि पर प्रसादी का भी आयोजन किया गया l जिसमें दूरदराज से आए हुए श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण की l समाचार लिखे जाने तक प्रसादी का कार्यक्रम मंदिर परिसर में देर शाम तक जारी था l


