सेवा ही परम धर्म: कवयित्री व शिक्षिका ने जरूरतमंद बच्चों को कड़ाके की ठंड से दी राहत

Jan 12, 2026 - 12:20
 0
सेवा ही परम धर्म: कवयित्री व शिक्षिका ने जरूरतमंद बच्चों को कड़ाके की ठंड से दी राहत

झुंझुनू / सुमेर सिंह राव  कड़ाके की ठंड को देखते हुए इस्लामपुर के सेठ रामप्रताप सौंथलिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका एवं कवयित्री नीलम मुकेश वर्मा ने सेवा की एक अनूठी मिसाल पेश की है। नीलम वर्मा ने ममता सेवा समिति द्वारा संचालित "माँ की ममता पाठशाला" में अध्ययनरत झुग्गी-झोंपड़ी में रहने वाले और जरूरतमंद बच्चों को कंबल वितरित किए।

मकर संक्रांति से पहले उदयपुरवाटी में भी होगा वितरण शिक्षिका नीलम मुकेश वर्मा ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि असहाय और जरूरतमंदों की सेवा करना ही उनके जीवन का प्रमुख ध्येय है। उन्होंने घोषणा की कि इस सेवा कार्य को आगे बढ़ाते हुए मकर संक्रांति से पहले उदयपुरवाटी क्षेत्र में भी जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए जाएंगे।

संस्था ने जताया आभार नीलम मुकेश वर्मा के इस नेक कार्य की चारों तरफ सराहना हो रही है। "माँ की ममता पाठशाला" के अध्यक्ष अक्षय गोदारा और सचिव सुमन पूनियां ने शिक्षिका की इस पहल को सराहनीय बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से समाज के वंचित बच्चों को संबल मिलता है।

ये रहे मौजूद इस अवसर पर शिक्षिका नीलम के पति मुकेश कुमार, पूरनमल कालेर, बंटी कालेर, शिक्षिका वंदना और प्रियंका सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। शिक्षिका द्वारा किए गए इस मानवीय कार्य की क्षेत्र में व्यापक चर्चा है और लोग इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक कदम बता रहे हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................