टीएमसी के विधायक मदन मोइत्रा सनातन धर्म विरोधी, बृज अंचल के संतों में आक्रोश
वृन्दावन,( विष्णु मित्तल) धर्म रक्षा संघ की ओर से मोर कुटी परिक्रमा मार्ग वृन्दावन में धर्म गोष्ठी का महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वर दास जी महाराज की अध्यक्षता हुआ। जिसमें गोष्ठी में टीएमसी विधायक मदन मोइत्रा के द्वारा भगवान श्रीराम को मुसलमान बताए जाने पर साधु-संतों ने आक्रोश व्यक्त किया और बंगाल में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की।धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि टीएमसी नेता मदन मोइत्रा के डीएनए की जांच होनी चाहिए क्योंकि उनके अन्दर किसी मुस्लिम का खून उबाल मार रहा है।धर्म रक्षा संघ के कार्यकारी अध्यक्ष महंत मोहिनी बिहारी शरण महाराज ने कहा कि बंगाल में ममता बनर्जी के इशारे पर मुस्लिम वोट पाने के लिए टीएमसी के नेता अनर्गल बयान बाजी कर हिंदुओं का और सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं सरकार को वहां अति शीघ्र राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए। धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय संयोजक आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा के मदन मोइत्रा जैसे लोगों को सबक सिखाने के लिए सरकार को ईश निंदा कानून बनाना चाहिए और भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित कर सनातन विरोधियों को दोयम दर्जे का नागरिक बना देना चाहिए।
महामंडलेश्वर स्वामी परमेश्वर दास त्यागी महाराज ने कहा मुस्लिम वोटो की खातिर टीएमसी नेता मदन मोइत्रा ने किस प्रकार भगवान श्री राम को मुस्लिम धर्म से जोड़ा है इससे सभी साधु संतों में भयंकर आक्रोश है उन्होंने कहा कि मात्र 1400 साल पहले पैदा होने वाले मजहब से हमारे हजारों साल पहले के प्रभु श्री राम जी को जोड़ना हमारे सब्र की पराकाष्ठा है, ऐसे नेता को फांसी की सजा होनी चाहिए।धर्म गोष्ठी में महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, हरिओम जी पायलट बाबा, श्रीदास प्रजापति, अमरेश पुंडीर, अजय शर्मा, स्वामी देवानंद महाराज, स्वामी अतुल कृष्ण दास महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी रामदास महाराज, विनीत द्विवेदी, बृजकिशोर पचौरी, गोपाल शर्मा आदि उपस्थित थे।


