26 दिसंबर को लक्ष्मणगढ़ में उद्यमियों के लिए होगा जागरूकता शिविर का आयोजन
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) राजस्थान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, अलवर की ओर से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमियों के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 26 दिसम्बर, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक लक्ष्मणगढ़ में LA स्काउट हॉल, हाई स्कूल रोड (किला के )परिसर में किया जायेगा। जिला उद्योग केंद्र, अलवर के जिला संयोजक (NABCONS) पंकज गोयल ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य MSME उद्यमियों को सरकारी योजनाओं और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जानकारी देकर उनके व्यवसाय के विकास और प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाना है। इस दौरान MSME नीति, ODOP नीति और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के बारे में विस्तार से चर्चा कर उनके लाभ के बारे में बताया जायेगा। इस दौरान जिन्हें योजना का लाभ लेना है। वे उद्यमी अपना उद्यम रजिस्ट्रेशन नम्बर साथ लेकर आयें और जिनका रजिस्ट्रेशन नहीं है वे आधार कार्ड और पेन कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करके उद्यम नम्बर प्राप्त कर सकते हैं। इस दौरान योजनाओं का लाभ दिलाने और जानकारी के लिए जिला उद्योग केंद्र, अलवर के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे ।जो उद्यमियों के लिए ऋण, सब्सिडी और कम ब्याज दर पर धन उपलब्ध कराने की केंद्र और राजस्थान सरकार की नई योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देंगे। इस जागरूकता शिविर में अधिक से अधिक व्यापारियों को जोड़ने के लिए व्यापार मंडल के अध्यक्ष सहित सब्जी विक्रेता, दवाईयों के विक्रेता, मोबाईल विक्रेता, ई-मित्र संचालक आदि क्षेत्रवासियों के लिए घर बैठे सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए यह शिविर बहुत लाभकारी होगा।