विद्यार्थियों को किसान, पी एम किसान, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं जीरो बजट पर नेचुरल फॉर्मिंग का महत्व बताया
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार राजकीय महाविद्यालय खैरथल में विद्यार्थियों के लिए जागरूकता निर्माण कार्यक्रम के तहत विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया।सेमिनार में सहायक कृषि अधिकारी कृषि विस्तार जिला परिषद खैरथल,खैरथल तिजारा दिनेश तक्षक ने विद्यार्थियों को संबोधित किया।
दिनेश तक्षक ने विद्यार्थियों को किसान - पी एम किसान, मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एवं जीरो बजट पर नेचुरल फॉर्मिंग के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी।प्राकृतिक खाद एवं वर्मी कंपोस्ट तैयार करने की विधि एवं उसका अधिकाधिक रूप में उपयोग करने का सुझाव दिया।
प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने बताया कि जागरूकता निर्माण कार्यकर्मों का उद्देश्य विद्यार्थियों को नवीन तकनीकों व नेचुरल फॉर्मिंग के लिए आवश्यक संसाधनों की समझ देना है। संकाय सदस्य डॉ दीपक कुमार चंदवानी ने जैविक खेती एवं प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम का संचालन राजवीर सिंह मीणा ने किया गया। इस अवसर पर संकाय सदस्य डॉ दीपक अहलवाल,सरस्वती मीणा,मीठा लाल रैगर, आशीष शर्मा, सौम्य बारेठ,प्रभु दयाल, विक्रम सिंह मौजूद रहे।

