बीजवाड़ चौहान में सीवरेज लाइन का उद्घाटन: 4 साल से कीचड़-गंदगी से परेशान ग्रामीणों को मिलेगी राहत
मुंडावर (देवराज मीणा) मुंडावर के बीजवाड़ चौहान गांव में सीवरेज लाइन का उद्घाटन किया गया। यह परियोजना ग्रामीणों को पिछले चार साल से परेशान कर रही कीचड़ और गंदगी की समस्या का समाधान करेगी। पूर्व विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी और पंचायत समिति प्रधान सुनीता महेश गुप्ता ने इसका शुभारंभ किया।
सीवरेज लाइन के कार्य की शुरुआत शुक्रवार को हुई। गांव के रास्ते में जेसीबी द्वारा पाइपलाइन बिछाने का काम शुरू हो गया है। ग्रामीणों ने इस पहल के लिए पूर्व विधायक मंजीत चौधरी और प्रधान सुनीता महेश गुप्ता कालूका के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमंत कुमार, राजकुमार गुप्ता, नीतू गुप्ता, रिंकू हेमा खंडेलवाल, अभिषेक कौशिक, हरीश यादव, सत्येंद्र चौधरी, होशियार जाट, बबूल गुरुजी, अमरसिंह सैनी, शेखर चौहान, सरजीत भाटी, राजकुमार गुप्ता, दीपक स्वामी, राजेंद्र जाट और सुनील भगत सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।