प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राष्ट्र स्तरीय डीबीटी कार्यक्रम आयोजित,फसल बीमा क्लेम सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण

Aug 11, 2025 - 13:18
 0
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत राष्ट्र स्तरीय डीबीटी कार्यक्रम आयोजित,फसल बीमा क्लेम सम्मान समारोह का सजीव प्रसारण

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
           मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री  शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में झुंझुनूं में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त डीबीटी के माध्यम से राष्ट्रव्यापी स्तर पर किसानों के खातों में हस्तांतरित की गई। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जिला सचिवालय खैरथल तिजारा में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर आयोजित किया गया। 
          मुख्यमंत्री  शर्मा व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री चौहान के द्वारा राज्य में लगभग 27 लाख फसल बीमा धारक किसानों को लगभग 1200 करोड़ रुपये की राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया गया। इस कार्यक्रम के जरिए रबी सीजन 2024-25 एवं खरीफ सीजन 2024 की बीमा दावा राशि की पहली किश्त देश के लाखों किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से पहुंचाई गई। 
          जिला कलेक्टर किशोर कुमार ने समारोह मे किसानो को अधिक से अधिक फसल बीमा कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना 2016  मे प्रारम्भ की गई थी। खरीफ सीजन मे खरीफ फसलो की कृषक हिस्सा राशि 2% और रबी फसलो की कृषक हिस्सा राशि 1.5% कृषको से ली जाती है। उन्होंने बताया की जिले मे खरीफ-23 मे 101 किसानो को, रबी -23-24 मे 14किसानो को, खरीफ -24 मे 1739 किसानो को और रबी -24-25 मे 51 किसानो को फसल बीमा योजना अंतर्गत लाभान्वित किया गया है।
        संयुक्त निदेशक क़ृषि (विस्तार ) जिला परिषद, खैरथल ने जानकारी देते हुये बताया कि खैरथल जिले मे खरीफ सीजन मे 29032 कृषको का प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत  10543.67 हेक्टर क्षेत्र मे फसल बीमा किया गया है, जो गत वर्ष की तुलना मे दो गुणा है।
          समारोह में जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, भाजपा जिला अध्यक्ष महासिंह चौधरी, जिला कलेक्टर किशोर कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, किशनगढ़ बास मनीष कुमार जाटव, क़ृषि विभाग के संयुक्त निदेशक क़ृषि (विस्तार ), जिला परिषद, जिला परिषद, खैरथल, उपखण्डाधिकारी, उपनिदेशक, उद्यान गोपाल लाल मीणा, सहायक निदेशक, क़ृषि (विस्तार ) किशनगढ़ बास डॉ राजेंद्र कुमार , खैरथल मण्डल अध्यक्ष मनीष शर्मा, भाजपा महामंत्री पवन यादव सहित किसान उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................