गुरु समाज जाग्रति मंच संस्थान का प्रतिभावान सम्मान समारोह 4 जनवरी को होगा आयोजित
तखतगढ़ (बरकत खान) सांडेराव स्थित निम्बेश्वर महादेव फालना रोड पर गुरु गर्ग समाज धर्मशाला में रविवार 4 जनवरी 2026 को गुरु समाज जाग्रति मंच संस्थान (पांच परगना) के तत्वावधान में प्रतिभावान विद्यार्थी एवं भामाशाह सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।इस अवसर पर समाज के मेधावी विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज के भामाशाहों का भी सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर समाज में उत्साह का माहौल बना हुआ है।जाग्रति मंच संस्थान के सचिव मुलचंद गर्ग बोया ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं तथा समारोह की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
समाज के पदाधिकारियों ने गुरु समाज के सभी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई ।


