संडे ऑन साइकिल कैंपन के तहत ग्राम पंचायतो में हुए कार्यक्रम; फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
कठूमर (दिनेश लेखी) संडे ऑन साइकिल कैंपन के तहत कठूमर पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागृति हेतु साइकिल चलाकर फिट रहने हेतु पर्यावरण स्वच्छता व स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।
विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने बताया कि इस कैंपेन का आयोजन ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज भारद्वाज, प्रभारी अधिकारी योगेश सैनी द्वारा ग्राम पंचायत दांतिया, सौंखर, कालवाड़ी, जहाडू, डोरोली, बड़ौदाकान, भनोखर, तसई में कैंपेन का आयोजन स्वच्छ भारत मिशन के द्वारा किया जा रहा है।
इस कार्यक्रम में प्रशासक जोरमल जाटव, कल्लु राम चौधरी, रमेश मीणा, मुकेश चौहान, गुड्डू शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी हितेश शर्मा, अमित कुमार, सूर्य प्रकाश शर्मा, श्याम सुंदर गर्ग, मुनेश चौधरी, लालाराम, गुरुदयाल व ग्रामीणों ने भाग लिया।
अभियान की खासियत
स्वास्थ्य लाभ: साइकिलिंग एक बेहतरीन व्यायाम है, जो हृदय स्वास्थ्य, मांसपेशियों की मजबूती और तनाव कम करने में मदद करता है।
पर्यावरण संरक्षण: साइकिल का उपयोग वाहनों से होने वाले कार्बन उत्सर्जन को कम करता है, जिससे पर्यावरण को स्वच्छ रखने में मदद मिलती है।
समुदायिक एकजुटता: यह अभियान पुलिस और जनता के बीच एक सकारात्मक रिश्ता बनाने का अवसर प्रदान करता

