बावड़ी स्थित हनुमान मंदिर पर पौष बड़ा महोत्सव का हुआ आयोजन

Jan 5, 2026 - 13:41
 0
बावड़ी स्थित हनुमान मंदिर पर पौष बड़ा महोत्सव का हुआ आयोजन

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन ) कस्बे में पौष माह के दौरान विभिन्न मंदिरों और स्थानों पर पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। आज सोमवार को मालाखेड़ा रोड स्थित बावड़ी हनुमान मंदिर पर विशाल  पौष बड़ा  का आयोजन शामिल है।, 'पूस बड़ी' (पौष बड़ा) महोत्सव पर पूडी एवं सब्जी का प्रसाद वितरण किया गया।
पौष माह में सर्दी से बचाव के लिए भगवान (ठाकुरजी) को गर्म तासीर के पकवानों का भोग लगाया गया।लक्ष्मणगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में कई मंदिरों में यह आयोजन होता आ रहा है।  जिसमें बावड़ी हनुमान मंदिर एक प्रमुख स्थान है। आयोजन से श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण कर धर्म लाभ कमाते हैं।
 इस आयोजनों में स्थानीय लोगों, युवाओं और महिला मंडलों की सक्रिय भागीदारी रही। जिन्होंने सभी व्यवस्थाओं में सहयोग किया हैं और आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया है। इस मौके पर दिनेश सिंह हेमंत शर्मा सुरेश लखेरा बंटी जैन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। पौष बड़ा महोत्सव सामाजिक एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने वाला एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन रहा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................