शिविर के पांचवें दिन नशा मुक्ति एवं महिला सशक्तिकरण पर हुआ विशेष व्याख्यान

Jan 6, 2026 - 12:16
 0
शिविर के पांचवें दिन नशा मुक्ति एवं महिला सशक्तिकरण पर हुआ विशेष व्याख्यान

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  राजकीय महाविद्यालय खैरथल में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के पांचवे दिन  की शुरुआत स्वयंसेवकों के द्वारा एनएसएस लक्ष्य गीत के समूह गायन से हुई। कार्यक्रम में बौद्धिक सत्र के दौरान एनएसएस एवं नई किरण नशा मुक्ति केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। महिला सुरक्षा सलाह केंद्र अलवर से अधिवक्ता फूलवती सैनी ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभावों एवं महिला अपराधों के कानून से सम्बंधित जानकारी विस्तार से दी। कार्यक्रम संयोजक डॉ दीपक कुमार और स्टाफ सदस्य राजवीर मीणा ने भी नशा मुक्त समाज पर विचार व्यक्त करे।
तत्पश्चात एनएसएस एवं महिला नीति के संयुक्त तत्वाधान में महिला अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक ऋषिराज सिंहल ने महिलाओं से संबंधित योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री उद्यम प्रोत्साहन योजना एवं लखपति दीदी योजना आदि की जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को जागरूक होने, आर्थिक रूप से सशक्त होने एवं अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा छात्राओं की समस्याओं को सुनकर उनके व्यावहारिक समाधान सुझाए। प्राचार्य डॉ नीतू जेवरिया ने भी छात्राओं को प्रेरित किया।  महिला नीति समन्वयक एवं कार्यक्रम अधिकारी साक्षी जैन ने अतिथियों का आभार व्यक्त। सांस्कृतिक सत्र में हीना, सबरीना, रिया, भारती, मोनिका, प्रीति, नेहा और खुशी ने लोकनृत्य प्रस्तुत किए। छात्रा रिया सैनी और जसविंदर कौर ने भी महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में डॉ सरस्वती मीणा, मीठालाल रैगर, विक्रम सिंह, मनोज गुप्ता, आशीष शर्मा, प्रभुदयाल, सौम्या बारेठ उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................