जिले में वर्ष 2025 में हत्या सहित आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी दी

Jan 7, 2026 - 13:13
 0
जिले में वर्ष 2025 में हत्या सहित आपराधिक मामलों के बारे में जानकारी दी

अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले में वर्ष 2025 के दौरान हुए आपराधिक मामलों की जानकारी दी गई।  जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शरण कांबले ने बताया कि वर्ष 2025 में जिले में कुल 7328 आपराधिक प्रकरण दर्ज हुए।  वर्ष 2024 में यह संख्या 8427 थी। हत्या के मामलों में भी वर्ष 2024 में जहां 64 हत्याएं हुई थीं, वहीं वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर 55 रह गई।
उन्होंने बताया कि डकैती के मामलों  वर्ष 2024 में 242 डकैती की घटनाएं सामने आई थीं, जबकि वर्ष 2025 में यह घटकर 199 रह गईं। लूट की घटनाओं में दोनों वर्षों में समानता रही और दोनों ही वर्षों में 17-17 मामले दर्ज हुए। चोरी के मामलों मे वर्ष 2024 में 2189 चोरी के प्रकरण दर्ज हुए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह घटकर 1557 रह गए। नकबजनी के मामलों में भी 197 से घटकर 116 प्रकरण दर्ज हुए हैं।अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 38 प्रकरण दर्ज कर 44 तस्करों को गिरफ्तार किया, जिनसे करीब 61 लाख 55 हजार रुपये मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................