भाजपा नेता तुलसीराम सैनी ने कांग्रेस पार्टी का थामा हाथ; भाजपा विधायक पर लगाए गंभीर आरोप
रामगढ़ ( अमित भारद्वाज) रामगढ़ भाजपा नेता पूर्व उपाध्यक्ष व पूर्व सैनी समाज अध्यक्ष तुलसीराम सैनी ने भाजपा की सक्रिय सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. इस्तीफा देकर तुरंत कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया इस मौके पर तुलसीराम सैनी ने बताया की मैं विधायक सुखवंत सिंह व पुराने पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रति तानाशाही वह भेदभाव पूर्ण व्यवहार के चलते मैंने यह इस्तीफा दिया है इससे पूर्व तुलसीराम सैनी कांग्रेस से चुनाव लड़ चुके हैं फिर से वह अपने पुराने घर में आ गए हैं इस अवसर पर आर्यन जुबेर खान.ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बबली पंडित. कांग्रेस नेता अनिल जैन. पूर्व सैनिक जय राम मीणा. एडवोकेट अमित भारद्वाज. दया किशन सैनी. भुवनेश साहू. दीपकअग्रवाल. तरुण शर्मा. अमित कसोतिया. मनोज सोनी. आदि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने तुलसी सैनी के कांग्रेस में आने से खुशी व्यक्त की